
सुल्तानपुर। ’11 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री दयाशंकर दयालू ने जिला पंचायत सभागार में बीजेपी नेताओं के साथ प्रेस वार्ता की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, शहर विधायक विनोद सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा, कादीपुर विधायक राजेश गौतम, पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल तथा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी उपस्थित रहे।
मंत्री दयालू ने कहा कि योगी सरकार की उपलब्धियां न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में बने दुनिया के सबसे ऊँचे रेलवे पुल को भारत की तकनीकी श्रेष्ठता का प्रतीक बताया और कहा कि भारत जापान को भी पीछे छोड़ते हुए तेज़ी से विकास की ओर अग्रसर है।
प्रेस वार्ता में सरकार की प्रमुख योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने “विकास, सुरक्षा और सुशासन” के तीन स्तंभों पर अभूतपूर्व कार्य करते हुए एक नया इतिहास रचा है।