
👉 6184000/- रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिलाया गया।
👉 153250/- रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया।
👉 1731452/- रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
👉 बैंको एवं फाइनेंस कम्पनियों द्वारा कुल 31354600/- रूपये की हुयी ऋण वसूली।
👉 न्यायालयों में कुल 1972 मामलों का निस्तारण किया गया।
👉 समस्त प्रशासनिक विभागों में 21352 मामलों का निस्तारण किया गया।
के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में तथा मा0 जनपद न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी एवं नोडल आफिसर कृष्ण कुमार-पंचम के नेतृत्व में आज द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ।



जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद चौधरी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 23693 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में बैंक एवं फाइनेन्स कम्पनियों द्वारा कुल 369 मामलों में कुल 31354600/- रूपये की ऋण वसूली की गयी। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 1972 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 153250/- रूपये का अर्थदण्ड एवं 6184000/- रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया। इसी प्रकार समस्त प्रशासनिक विभागों में 21352 मामलों का निस्तारण किया गया।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद की कोर्ट में कुल 07 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विश्वनाथ की कोर्ट में 54 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 6184000/- रूपये का प्रतिकर दिलाया गया। अपर जिला जज-प्रथम श्री रमेश दूबे की कोर्ट में कुल 85 मामलों का निस्तारण किया गया। स्पेशल जज एस0सी0एस0टी0 भूपेन्द्र राय की कोर्ट में 05 मामलों का निस्तारण करते हुए 400/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। स्पेशल जज पॉक्सो एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम की कोर्ट में 02 मामलों का निस्तारण किया गया।
सिविल जज सी0डि0 श्री संजय राज पाण्डेय की कोर्ट में कुल 213 मामलों का निस्तारण करते हुए 1731452/- रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा 400/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज सी0डि0 फास्ट्रैक सुनील कुमार सिंह की कोर्ट में कुल 354 मामलों का निस्तारण करते हुए 122800/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। जू0डि0 मिमोह यादव की कोर्ट में कुल 230 मामलों का निस्तारण करते हुए 21950/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्टेªट श्रीमती भारती तयाल की कोर्ट में कुल 492 मामलों का निस्तारण कराया गया।
अतिरिक्त सीविल जज जू0डि0 एवं प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अशोक कुमार कसौधन के प्रभार में 6 मामलें का निस्तारण करते हुए 600/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अतिरिक्त सीविल जज जू0डि0 नरेन्द्र कुमार यादव की कोर्ट में कुल 200 मामलों का निस्तारण करते हुए 2800/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। ग्राम न्यायालय मेंहदावल में न्यायाधिकारी चन्दन सिंह द्वारा कुल 321 मामलों का निस्तारण करते हुए 4300/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष इश्तियाक अली के कोर्ट में कुल 03 मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज देवेन्द्र नाथ गोस्वामी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बिहारी शुक्ल, डी0जी0सी0 विशाल श्रीवास्तव, एलएडीसीएस चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव, अनिल विश्वकर्मा, देवकी नन्दन पटेल, संतोष यादव, लोक अदालत लिपिक रामभवन चौधरी, प्रज्ञा श्रीवास्तव, मो0 दानिश, सुनीता गुप्ता, जयशंकर, विद्याधर समेत तमाम कर्मचारीगण, बैंककर्मी, अधिवक्तागण, पराविधिक स्वयं सेवकगण एवं वादकारीगण आदि उपस्थित रहे।