केके मिश्रा संवाददाता।
संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम देवरिया गंगा में सामुदायिक हाल निर्माण का शिलान्यास रविवार को विधान परिषद सदस्य माननीय संतोष सिंह एवं सदर विधायक माननीय अंकुर राज तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


इस अवसर पर विधायक श्री तिवारी ने कहा कि सामुदायिक हाल क्षेत्र की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण मिलन स्थल बनेगा, जहाँ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए माननीय एमएलसी संतोष सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
शिलान्यास समारोह में एमएलसी प्रतिनिधि इं. सुधांशु सिंह, डॉ. श्याम कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमर राय, देवेन्द्र मिश्र, विवेकानंद वर्मा, ब्रह्मानंद पांडेय, ग्राम प्रधान देवरिया गंगा जुगानी सिंह, ग्राम प्रधान खारवानिया अनुज सिंह, ग्राम प्रधान मैनसिर बलजीत पासवान, ग्राम प्रधान नेहियाखुर्द भोला सिंह, ग्राम प्रधान तामेश्वरनाथ राम सुरेश पासवान, ग्राम प्रधान सियरासाथा भिग्गू सिंह, मनझरिया गंगा से अवधेश राजभर, कटका से विजय प्रताप, आलोक सिंह, दिवाकर सिंह, अमित यादव, अजय भारती, सूरज मिश्रा, दीपक पाल, देवेन्द्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
