
बस्ती। सदर विकासखंड के महसो विजय प्रताप इंटर कॉलेज से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व मण्डल अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी व ब्लॉक प्रमुख साउघाट अभिषेक कुमार ने किया। यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना और लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना था। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारे लगाए और गगनभेदी जयघोष किया। मार्ग में जगह जगह लोगों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। माहौल देशभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान और शान है सभी से अपील की कि वे राष्ट्रध्वज का सम्मान करें और समाज में एकता व भाईचारे का संदेश फैलाएं।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद शुक्ला, दिवाकर सोनी, अखिलेश शुक्ला, शशि भूषण पांडे, प्रमोद गिरी, राम भरत गोस्वामी, मिथिलेश पांडे, शिव कुमार मिश्रा, इंद्रेश निषाद उमेश सिंह, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, विकास गोड गोपाल जी गौड़ सुनील मिश्रा, शशांक मिश्रा, अभय पाल, पशुपतिनाथ ओझा, वीरेंद्र पांडे धर्मदेव पांडे, अखिलेश गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।