
बस्ती। जनपद बस्ती के थाना रुधौली पुलिस ने कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न मामलों में वांछित 11 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
रुधौली थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न गंभीर धाराओं से संबंधित मामलों में वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान चलाया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में हत्या, अपहरण, बलात्कार, मारपीट, धमकी और महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों में वांछित अभियुक्त शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है – रामचंद्र (50 वर्ष) – ग्राम बडड़ीहा, धारा 323, 504 IPC; झलर हरिजन (69वर्ष) – ग्राम पचारी कला, धारा 504 IPC; रामवृक्ष (50 वर्ष) – ग्राम माधवापुर, विद्युत अधिनियम; कुलकुल हरिजन (65 वर्ष) – ग्राम पचारी कला, धारा 504, 506 IPC; भल्लूर यादव (45 वर्ष) – ग्राम सिसवारी खुर्द, धारा 452, 323, 504, 506 IPC; रामसुभग (60 वर्ष) – ग्राम अहिरौली, धारा 498A, 323, 504, 506 IPC व 3/4 डीपी एक्ट; शत्रुघ्न यादव (25 वर्ष) – ग्राम अहिरौली, वही धाराएं; हरिप्रसाद (50 वर्ष) – ग्राम पकड़ी सोयम, धारा 363, 366, 376 IPC व POCSO एक्ट; संत कुमार (25 वर्ष), सूर्यमती (40 वर्ष), रामकेवल (65 वर्ष) – ग्राम मनियाव, धारा 323, 504 IPC
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी चौकी हनुमानगंज सभाजीत मिश्रा, प्रभारी चौकी विशुनपुरवा जयविंद यादव, उप निरीक्षक – जय प्रकाश मिश्रा, उपेंद्र शर्मा, अजय भारती; हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल – सुनील दत्त सरोज, रणजीत सिंह, दीनानाथ, ऋतिक कुमार, राजू यादव, अंकित राय, महिला कांस्टेबल नेहा जायसवाल आदि शामिल रहे।
वहीं रुधौली पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही क्षेत्र में कानून का भय बनाए रखने तथा फरार चल रहे अपराधियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।