
बस्ती। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 820 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त करन निषाद (24 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी चईपुरवा लखनौरा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती का रहने वाला है।
थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्र व टीम ने रेलवे स्टेशन नारंग रोड हनुमान मंदिर के पास से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस ने बताया कि करन निषाद पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2017 में धारा 201, 504, 505(2) आईपीसी में मुकदमा दर्ज हुआ था। अब उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी टीम
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेश सिंह, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्र, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र प्रजापति, कांस्टेबल गजेन्द्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल प्रमोद यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।