
फिल्मी दुनिया: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी फिर चर्चा में है। इन दिनों पवन सिंह अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं, माना जा रहा है कि पावर स्टार पवन तीसरी शादी कर सकते हैं। 5 जनवरी 2025 को लखनऊ में पवन सिंह का भव्य तरीके से जन्मदिन मनाया गया। इसमें अभिनेत्री चांदनी हाथों में मेहंदी और लाल साड़ी पहनकर पहुंचीं। बता दें कि पवन सिंह की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार है, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में उतनी ही उथल पुथल मची रहती है। इधर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि एक्ट्रेस चांदनी सिंह के साथ पवन सिंह शादी करेंगे? हालांकि, इसकी पुष्टी किसी की तरफ से नहीं हुई है और ना ही खंडन किया गया है।
पवन सिंह ने हाल फिलहाल ही में अपना जन्मदिन मनाया, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कला और राजनीति जगत की दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। लेकिन सबकी नजरें सिर्फ चांदनी सिंह पर रहीं। पार्टी में पवन की मां और चांदनी एक साथ ही दिख रही थीं। पवन की मां प्रतिमा सिंह ने भी बेटे के जीवन में नई शुरुआत के संकेत दिए। कहा- 2025 में हल्ला मचेगा।
भाजपा के डिप्टी सीएम से लेकर कई सांसद और विधायक पार्टी में शामिल हुए। भाजपा का टिकट ठुकराने वाले पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने पवन सिंह को पगड़ी पहनाई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आशीर्वाद दिया। जबकि मनोज तिवारी ने उनके लिए गीत गाए।
पवन सिंह का हाथ पकड़कर खड़ी हैं चांदनी
जन्मदिन की पार्टी में अभिनेत्री चांदनी सिंह, पवन सिंह की मां प्रतिमा सिंह के करीब दिखीं। इस दौरान के फोटो-वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनसे अटकलों को और हवा मिल रही है।
चांदनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवन सिंह के साथ कुछ तस्वीरें और रील शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में चांदनी लाल साड़ी में हैं। वो पवन सिंह का हाथ पकड़कर खड़ी हैं। एक अन्य वीडियो में पवन सिंह चांदनी को केक खिला रहे हैं। फैंस इसे ‘स्पेशल मूमेंट’ कहकर शेयर रहे हैं।

मेहंदी और मां के बयान से बढ़ी हलचल
पवन सिंह की मां प्रतिमा सिंह का बयान भी चर्चा में है। उन्होंने एक इंटरव्यू में नई शुरुआत के संकेत दिए। कहा- बेटे का जीवन बदल जाए.. इन्हें आशीर्वाद बा..। 2025 में हल्ला मचेगा। हमारे बेटे को खुश रहने का पूरा हक है। अगर वह कोई नई शुरुआत करना चाहता है, तो हम उसका साथ देंगे।
बता दें कि जहां एक तरफ पवन सिंह और चांदनी की शादी की चर्चाएं हो रहीं हैं, वहीं दूसरी ओर सवाल उठ रहें हैं कि पवन सिंह की दूसरी बीवी का क्या होगा पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक के मामल कोर्ट में चल रहा है, लेकिन अब तक तलाक नहीं हुआ है, वहीं पवन सिंह के बर्थडे पर पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह को हसबैंड बोलते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। ऐसे में अभी कुछ कन्फर्म कह पाना मुश्किल है, जब तक पवन सिंह की तरफ से कुछ ऑफिशियल नहीं होता।