
सुल्तानपुर। शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह में आर्थिक मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। एसोसिएशन ने गरीब बेटियों को विवाह के में कई प्रकार के बड़े बड़े सामान व नगद राशि देकर सहायता की है। इतना ही नहीं शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा कई प्रकार के सामाजिक कार्यों को किया जाता है।
शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अलमदार हुसैन ने बताया कि एसोसिएशन सभी गरीबो के लिए सहारा बन के खड़ा है कन्याओं के विवाह से लेकर कई अन्य कार्यों में आगे बढ़ कर मदद कर रहा है। जिलाध्यक्ष दिलशाद हुसैन ने बताया की अभी हाल ही में एक गरीब की शादी में कई प्रकार के सामान दिए गए हैं जैसे डबल बेड, सिंगारदान, चौकी और कई प्रकार के सामान दिए गए हैं।
इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष फज़ल रिज़वी ने बताया कि देने वाले ऊपर वाला है, लेकिन हमें एक दूसरे की मदद करना जरूरी है. गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग जरूरी है। संगठन हमेशा समाज में गरीब व असहाय लोगों की सहायता में जो बन सकेगी, अवश्य करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि गरीब-असहाय लोगों को मदद करने से सुकून मिलता है। इसलिए गरीबों के बीच बढ़-चढ़ कर सेवा करनी चाहिए। वहीं संगठन के प्रदेश महामंत्री अली जाफरी ने कहा कि संस्था का प्रयास रहता है कि हर गरीब-असहाय को मदद करना. ताकि शादी विवाह, श्राद्ध कर्म में गरीबों को आर्थिक समस्या का सामना नही करना पड़े।
वहीं संस्था के प्रदेशाध्यक्ष अलमदार हुसैन ने कहा कि अभी हमारे संस्था को सरकार के द्वारा कोई फंड नहीं मिल रहा है। फिर भी हमलोग ट्रस्ट के सभी सदस्य मिलकर यह अभियान उठाया हूं। आखिरी सांस तक हमलोग लोगों की मदद करते रहेंग। मौके पर डॉ मोहतशम रज़ा, सफदर अब्बास, मोहम्मद हुसैन गोलू, अली अब्बास, इमरान अब्बास आदि संगठन के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।