
बस्ती। हत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले वांछित अभियुक्त को थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि थाना पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 203/2024 धारा 306/498A भा0द0वि0 व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त गणेश कुमार शुक्ल पुत्र स्व0 बैजनाथ शुक्ल निवासी लोहरौली थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को बुधवार बीते दिन करीब समय रात बारह बजे बजे रेलवे स्टेशन बस्ती के पास से गिरफ्तार किया गया तथा विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह, वरि0उ0नि0 एकलाख अहमद,का0 इरफान अंसारी, का0 गजेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे।