
Oplus_131072
बस्ती। थाना सोनहा पुलिस टीम के द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त हृदयनाथ पुत्र रमाकांत निवासी ग्राम फर्दा थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 25 वर्ष को सोनहा चौराहे से पहले भानपुर की तरफ रोड के किनारे से सोमवार को समय करीब 11.40 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। पीडिता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पीडिता के परिजन को सकुशल सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय बस्ती भेजा गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 08.03.2025 को मु0अ0सं0 41/2025 धारा 137(2), 87 B.N.S. पंजीकृत हुआ था।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सोनहा मोतीचंद, उ0नि0 सत्यपाल चौधरी, हे0 का0 वीरेंद्र यादव शामिल रहे।