
Oplus_131072
बस्ती। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अंदर थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि थानाध्यक्ष मुण्डेरवा द्वारिका प्रसाद चौधरी मय टीम द्वारा मु0अ0सं0 236/2024 धारा 137(2), 64 ,बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित नामजद/वांछित अभियुक्त कुलदीप पुत्र बलराम पाण्डेय ग्राम बोदवल थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को मुखबीर द्वारा मिली सूचना पर बरडाड चौराहे से बुधवार को समय करीब 13.30 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष बताई गई।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद चौधरी, उ0नि0 विजयकान्त यादव, का0 जितेन्द्र शाह शामिल रहे।