छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले में एक मजदूर के घर से पुलिस को 14 लाख रुपये मिले हैं। पुलिस की टीम जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पत्नी फरार है जबकि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जले में एक मजदूर के घर से 14 लाख रुपये कैश मिले हैं। मजदूर के घर में इतने पैसे मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मजदूर का परिवार जिले के मधुबन नारियल कोठी में बने अटल आवास में रहता है। मजदूर के घर से जो 14 लाख रुपये मिले हैं उसमें 500-500 रुपये के नोट हैं। पुलिस को जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया था। सर्चिंग के दौरान पुलिस को मजदूर की आलमारी से पैसे मिले हैं।
कोतवाली थाने का मामला
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मजदूर में पुलिस को बताया कि जो पैसे मिले हैं वह मेरे नहीं है मेरी पत्नी लेकर आई है। हालांकि पत्नी फरार है। पुलिस ने मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। मजदूर की पहचान विजेंद्र बैस के रूप में हुई है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि पति-पत्नी किसी संदिग्ध काम में लगे हैं जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाशी लेनी शुरू की थी।
घरों में बर्तन धोती है पत्नी
निवासी विजेंद्र बैस ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है उसकी पत्नी दूसरों के घर में बर्तन साफ करने जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पिछले कुछ समय से लगातार पैसे खर्च कर रहे थे। उन्होंने नई स्कूटी खरीदी और दूसरी जगह घर बनवा रहे थे। जिसकी जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ तो पुलिस ने खोजबीन शुरू की। उसके बाद टीम ने मजदूर के घर में दबिश दी।
