
बस्ती। रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी महोदय हर्रैया संजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया के कुशल नेतृत्व में ग्राम रायपुर में भूमि विवाद के चलते शान्तिभंग की प्रबल संभावना को लेकर व संज्ञेय अपराध रोकने हेतु अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस की निरोधात्मक कार्यवाही में कुल 13 व्यक्तियों को हिरासत पुलिस में लेते हुए माननीय न्यायालय उप जिला अधिकारी हरैया के समक्ष रवाना किया गया।
जिनका विवरण इस प्रकार है-
- अजय कुमार पुत्र चिंतामणि उम्र करीब 30 वर्ष साकिन रायपुर थाना हरैया जनपद बस्ती।
- रामप्रसाद पुत्र राजमणि उम्र करीब 29 साकिन रायपुर थाना हरैया जनपद बस्ती।
- प्रमोद वर्मा पुत्र जगदंबा उम्र करीब 26 वर्ष साकिन रायपुर थाना हरैया जनपद बस्ती।
- संजय वर्मा पुत्र राजित राम वर्मा उम्र करीब 29 वर्ष साकिन रायपुर थाना हरैया जनपद बस्ती
- राजित राम वर्मा पुत्र राम किशोर वर्मा उम्र करीब 48 साकिन रायपुर थाना हरैया जनपद बस्ती।
- अंकित चौधरी पुत्र आज्ञाराम चौधरी उम्र करीब 24 वर्ष सकिन ककरहिया थाना हरैया जनपद बस्ती
- पवन चौधरी पुत्र चिंताराम चौधरी उम्र करीब 24 वर्ष साकिन बेदीपुर परसरामपुर जनपद बस्ती।
- सोनू वर्मा पुत्र सौरव वर्मा उम्र करीब 24 वर्ष साकिन मिश्रौलियाधीश थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।
- जितेंद्र वर्मा पुत्र बलदेव प्रसाद उम्र करीब 24 वर्ष साकिन ककरहिया थाना हरैया जनपद बस्ती।
- पिंटू शर्मा पुत्र पारस शर्मा उम्र करीब 23 वर्ष साकिन ककरहिया थाना हरैया जनपद बस्ती।
- अश्वजीत वर्मा पुत्र रतीराम उम्र करीब 19 वर्ष साकिन बेलभरिया थाना पैकोलियाजनपद बस्ती।
- राज सोनी पुत्र राम किशोर सोनी उम्र करीब 20 वर्ष ग्राम बेलभरिया थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।
- विजय वर्मा पुत्र राजमणि वर्मा उम्र करीब 21 वर्ष साकिन रायपुर थाना हरैया जनपद बस्ती।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेश त्रिपाठी, उप निरीक्षक छांगुर प्रसाद, हेड कांस्टेबल जितेंद्र पासवान, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल अनिल यादव, कांस्टेबल पंकज यादव कांस्टेबल दीपक यादव थाना हरैया शामिल रहे।