Oplus_131072
बस्ती। जनपद में थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को घर से भगा ले जाने वाले नामजद/वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद किया गया।
बता दें कि थाना मुण्डेरवा के उ0नि0 मिथिलेश मिश्र मय टीम द्वारा मु0अ0सं0 216/2024 धारा 137(2)/87/351(2) भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित नामजद/वांछित अभियुक्त रूप चन्द्र पुत्र जवाहिर निवासी ग्राम सिरौता थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को मुखबीर द्वारा मिली सूचना पर देवरिया माफी तिराहा से बुधवार को शाम करीब पांच बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। जिसकी उम्र लगभग 26 वर्ष बतायी गई है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक मिथिलेश मिश्र, उप निरीक्षक भोलानाथ यादव, महिला हेड कांस्टेबल अनुराधा सिंह शामिल रहे।
