
बस्ती। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा पति पत्नी के 02 जोड़ों को आपसी मनमुटाव दूर कर साथ रहने हेतु राजी खुशी कर भेजा गया। आज शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह द्वारा पति-पत्नी के 02 जोड़ो निवासिनी गौतम कड़सरी थाना लालगंज जनपद बस्ती, निवासिनी गाजियापुर थाना रुधौली जनपद बस्ती को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया।

इनके बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया, जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।