
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम पांच बजे सड़क दुर्घटना हुई। बस्ती-महुली मार्ग पर हटवा गांव के बेहिल मोड पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना में 19 वर्षीय परशुराम यादव घायल हो गए। परशुराम सिंदुरिया गांव के निवासी हैं। वह महादेवा से वापस अपने घर लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर रसूलपुर निवासी 20 वर्षीय अंकित सवार थे।
शाम करीब 5 बजे बेल गांव के मोड पर परशुराम की बाइक अनियंत्रित होकर अंकित की बाइक से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। घायल परशुराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।