
के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। जनपद के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि कक्षा 2 की होनहार छात्रा अदिति त्रिपाठी ने हिंदुस्तान समाचार पत्र द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित हिंदुस्तान ओलंपियाड में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है।
श्वेतांक मणि त्रिपाठी एवं श्रीमती सपना त्रिपाठी की सुपुत्री अदिति ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और लगन से यह उपलब्धि हासिल की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अदिति को ₹1100 का चेक प्रदान किया गया तथा विद्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में उन्हें विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एस. के. त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर अदिति के माता-पिता ने अत्यंत हर्ष और गर्व व्यक्त करते हुए उदया इंटरनेशनल स्कूल का विशेष धन्यवाद किया और कहा कि विद्यालय के मार्गदर्शन और सहयोग से ही उनकी पुत्री इस उपलब्धि तक पहुँच सकी है।
विद्यालय परिवार अदिति को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।