बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद बस्ती के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत बहू-बेटी सम्मेलन, चौपाल, एंटी रोमियो चेकिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराध, स्वावलंबन एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।





थाना लालगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा बनकटी में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए गए तथा महिला अपराधों एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही अपराध के विरुद्ध बिना डरे आवाज उठाने की अपील की गई।
थाना रुधौली की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा रुधौली में एंटी रोमियो चेकिंग की गई तथा ग्राम रुद्र नगर में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, महिला अपराध, साइबर अपराध एवं हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया गया।
थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम द्वारा रोडवेज, कटेश्वर पार्क, जीजीआईसी इंटर कॉलेज एवं महिला अस्पताल के आसपास एंटी रोमियो चेकिंग कर महिलाओं व बालिकाओं को पंपलेट के माध्यम से जागरूक किया गया।
थाना गौर की मिशन शक्ति टीम ने कस्बा गौर में एंटी रोमियो चेकिंग कर आसपास मौजूद महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला अपराध, बचाव के उपाय एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
थाना कप्तानगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम बलुआ में चौपाल आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया गया तथा निर्भीक होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
थाना सोनहा की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम द्वारिका चक, कस्बा सल्टौवा एवं कस्बा भिरिया में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को महिला अपराध एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
इसी क्रम में एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला अस्पताल, कटेश्वर पार्क एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण, साइबर अपराध एवं सहायता हेल्पलाइन के विषय में जागरूक किया गया। चेकिंग के दौरान 04 मनचलों को सख्त हिदायत भी दी गई।
