👉 मा0 अध्यक्षा के द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक, वृक्षारोपण, कन्या जन्मोत्सव एवं वन स्टॉप सेन्टर की पीड़िताओं से की गई मुलाकात।
के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की मा0 अध्यक्षा श्रीमती कमलावती सिंह के द्वारा सोमवार को जनपद संत कबीर नगर में विभागीय समीक्षा बैठक, वृक्षारोपण, कन्या जन्मोत्सव एवं वन स्टॉप सेन्टर की पीड़िताओं से मुलाकात किया गया।
समीक्षा बैठक एवं वृक्षारोपण निरीक्षण गृह (सर्किट हाउस) खलीलाबाद में किया गया। समीक्षा बैठक में महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, श्रम विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी। वन स्टॉप सेन्टर में 07 नवजात शिशुओ के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मा0 द्वारा शॉल, बेबी किट, मिष्ठान, फल आदि देकर कन्या को जन्म देने वाली माताओ को सम्मानित किया गया।
सम्मानित किये गये परिवारो में कृष्णा कुमारी पत्नी विवेक राय निवासी तामा, खलीलाबाद, अर्चना पत्नी प्रेम चन्द्र निवासी खलीलाबाद, संजना उपाध्याय पत्नी दीपक उपाध्याय निवासी खलीलाबाद, सीमा पत्नी विनोद निवासी बघौली, परमावती पत्नी यशवन्त निवासी नाथ नगर, मुस्कान पत्नी कुनाल निवासी खलीलाबाद, नीलम पत्नी सुधाकर निवासी खलीलाबाद है। वन स्टॉप सेन्टर के अल्पावास गृह में संरक्षित बालिकाओं से उनका कुशल क्षेम लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी, कनिष्ठ सहायक श्रम विभाग, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, केन्द्र प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर, प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर चाइल्ड हेल्प0-1098, डिस्ट्रिक्ट मिशन को-आर्डिनेटर आदि समस्त अधिकारीगण/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
