👉 मा0 प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी पहल विकसित भारत@2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है।
👉 ‘‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047’’ की अवधारणा को साकार करने की दिशा में विजन डॉक्यूमेंट के निर्माण हेतु नगर पालिका/नगर पंचायत सहित अर्बन एरिया के विकास हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासद एवं अधिशाषी अधिकारियों के सुझाव से सम्बंधित बैठक/कार्यशाला का हुआ आयोजन।
के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी(वि/रा) जय प्रकाश की अध्यक्षता एवं क्षेत्र विशेष के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में ‘‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047’’ की अवधारणा को साकार करने की दिशा में विजन डॉक्यूमेंट के निर्माण हेतु नगर पालिका/नगर पंचायत सहित अर्बन एरिया के विकास हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासद एवं अधिशाषी अधिकारियों के सुझाव से सम्बंधित बैठक/कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित क्षेत्र विशेष में एक्सपर्ट प्रबुद्धजन डा0 अरविन्द कुमार सिंह (सेवानिवृत्त, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रोद्यौगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या), डा0 मो0 रजीउर रहमान (सेवानिवृत्त, आचार्य प0 दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर) व महेश कुमार पाण्डेय (सेवानिवृत्त, मुख्य अभियन्ता, सिचाई एवं जल संसाधन विभाग) उपस्थित रहे।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार मा0 प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी पहल विकसित भारत@2047 के द्वारा भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप मे स्थापित करने की दिशा में विकसित भारत @2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ प्रदेश के सभी जनपदों के समस्त विभागों द्वारा साथ ही साथ समस्त नागरिकों द्वारा अलग-अलग विभागों/क्षेत्रों/सेक्टरों में अपने-अपने विभाग व जानकारी/अनुभव के आधार पर विकास को गति/दिशा देने वाले उस मॉडल/कार्य योजना को तैयार करना है जिस पर कार्य करते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी के संकल्प मिशन विकसित उत्तर प्रदेश@2047 को साकार किया जा सके।
अपर जिलाधिकारी ने ने बताया कि विकसित भारत@2047 अभियान के अंतर्गत नागरिक अपने सुझाव सीधे ऑनलाइन पोर्टल https://samarthuttarpradesh.up.gov.in पर दर्ज कर सकते है साथ ही QR कोड स्कैन कर भी फीडबैक साझा करने की सुविधा उपलब्ध है। सुझाव देने के लिए प्रतिभागियों को पोर्टल पर मोबाईल ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर विषय का चयन करना होगा और अपना विचार दर्ज कराना होगा।
उन्होंने बताया कि यह अभियान किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है। विद्यार्थी, शिक्षक, किसान, व्यापारी, उद्यमी, श्रमिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन, मीडिया और आम नागरिक सभी इसमें अपनी भागीदारी दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा, उपयोगी एव लागू किये जा सकने वाले सुझावों देने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी व प्रबुद्धजन सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 अरविन्द सिंह ने जनपद के नगर पालिका सहित समस्त नगर पचायतों के पदाधिकारियों, सभासदों, अधिशाषी अधिकारियों से एक-एक विकसित जनपद बनाने की दिशा में लागू किये जा सकने वाले सुझावों/उपायों के बारे विस्तृत चर्चा किया। उपस्थित नगर पालिका/नगर पंचायत के पदाधिकारियों एवं सभासदों द्वारा अपने-अपने जानकारी एवं अनुभव के आधार पर वर्ष 2047 तक जनपद को विकसित जनपद बनाने कि दिशा में किये जा सकने वाले कार्यों/योजनाओं आदि से सम्बंधित सुझाव दिये।
वक्तागणों ने नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई, कूढ़े का उचित प्रबन्धन, जल निकासी, विद्युत पोल एवं तारों का व्यवस्थितिकरण जनपद में कॉलोनियों का सुव्यवस्थिकरण, चिकित्सालय, शिक्षा, स्वच्छ पेयजल, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था आदि को सुदृढ़ करते हुए शहर के बेहतर मैनेजमेन्ट से सम्बंधित विभिन्न बिन्दुओं पर अपने सुझावों को दर्ज कराया तथा कहा कि जनपद में विकास को गति देने हेतु डवलपमेन्ट अथॉर्रिटी का भी प्रस्ताव लाया जाए। जिससे शहरी क्षेत्र का व्यवस्थित विकास सम्भव हो सकेगा।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 अरविन्द सिंह ने उपस्थित जनपद के सभी नगर पालिका/नगर पंचायत के पदाधिकारियों/अधिशाषी अधिकारियों/सभासदों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से सम्बंधित उन बिन्दुओं पर अध्ययन कर अपने फीड बैक/सुझाव को साझा करे, जिसे लागू करने से शहरी विकास को गति मिल सके एवं आगामी 20 वर्षो में हम अपने जनपद, प्रदेश एवं देश को विकसित की श्रेणी मे ला सके।
इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत के पदाधिकारी, सभासद एवं प्रबुद्धजन आदि उपस्थित रहे।
