
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा 23 नवम्बर,2025 को श्री सत्यसाईं बाबा के शताब्दी वर्ष समारोह पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु 15024/15023 यशवन्तपुर-गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस का दो मिनट का अस्थाई ठहराव श्री सत्यसाईं प्रशांति निलयम स्टेशन पर प्रदान किया जायेगा। फलस्वरूप ये गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से निम्नवत चलाई जायेगी।
यशवन्तपुर से 13 से 27 नवम्बर,2025 तक चलने वाली 15024 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस श्री सत्यसाईं प्रशांति निलयम स्टेशन पर 01.28 बजे पहुंचकर 01.30 बजे छूटेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग पनुकोन्डा- श्री सत्यसाईं प्रशांति निलयम-धर्मवरम् स्टेशन के रास्ते चलाई जायेगी।
गोरखपुर से 18 से 25 नवम्बर,2025 तक चलने वाली 15023 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस श्री सत्यसाईं प्रशांति निलयम स्टेशन पर 05.48 बजे पहुंचकर 05.50 बजे छूटेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग धर्मवरम- श्री सत्यसाईं प्रशांति निलयम-पनुकोन्डा के रास्ते चलाई जायेगी।