
बस्ती। जनपद बस्ती अंतर्गत परशुरामपुर थाना क्षेत्र के वेरता गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की गोंडा जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज के पास दुर्घटना में मौत हो गई। युवक अपने घर वेरता से अयोध्या जा रहा था। वेरता निवासी राजकुमार पुत्र बच्चू लाल अयोध्या में एक होटल में काम करता था। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे रोज की तरह मोटरसाइकिल से अपने काम पर अयोध्या जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। युवक दो भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ा था। राजकुमार की छह महीने पहले शादी हुई थी।