
•डॉ नीरज बोरा को भी उत्तर प्रदेश कैबिनेट में दी जानी चाहिए जगह
रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल।
गंज (बिजनौर)। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासमेल्लन, जनपद बिजनौर के युवा जिलाध्यक्ष वासु अग्रवाल के आवास पर गंज इकाई की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे श्रीमती रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाये जाना, वैश्य समाज के लिए गौरव की बात है। संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।
युवा जिलाध्यक्ष वासु अग्रवाल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का महिला सशक्तिकरण को लेकर एक जीता जागता उदाहरण है। दिल्ली में श्रीमती रेखा गुप्ता जी को मुख्यमंत्री बनाने के साथ ही समस्त गंज इकाई ने इस फैसले के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की प्रशंसा की एवं उनका धन्यवाद भी व्यक्त करते हुए श्रीमती रेखा गुप्ता को बधाई दी।
साथ ही गंज इकाई एवं संगठन के युवा जिलाध्यक्ष वासु अग्रवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के समक्ष एक मांग और रखी गई कि अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष एवं लखनऊ उत्तर से विधायक डॉ नीरज बोरा जी को उत्तर प्रदेश की कैबिनेट में जगह दी जाए। जिससे वैश्य समाज, भारतीय जनता पार्टी के साथ और मजबूती के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सके।
बैठक में युवा जिलाध्यक्ष वासु अग्रवाल, नगर अध्यक्ष संदीप माहेश्वरी, नगर उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, महामंत्री विशाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।