
बस्ती। पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद बस्ती के 26 मंडलों में भव्य और भावपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों का उद्देश्य रानी अहिल्या बाई की पुण्य स्मृति को जनमानस में जागृत करना तथा समाज में सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश देना रहा।
कार्यक्रमों के अंतर्गत नदी एवं घाटों की सफाई, शिव मंदिरों में विशेष आरती, एवं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए गए। नगर पालिका क्षेत्र के अमहट घाट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुवानो नदी की आरती कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
ये आयोजन परसरामपुर, मखौड़ा धाम, विक्रमजोत, विशेषरगंज, हर्रैया, परसा, हरदी, दुबौलिया, गौर, कप्तानगंज, रामनगर, सोनहा, सल्टौआ, रुधौली, हनुमानगंज, पकरीजई, साऊँघाट, मुंडेरवा, बस्ती सदर, गनेशपुर, बस्ती नगर, बहादुरपुर, बनकटी, कलवारी, महसों एवं कुदरहा मंडलों में संपन्न हुए।
इस अवसर पर अभियान संयोजक चन्द्र शेखर मुन्ना, नगर पालिका प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, प्रत्युष विक्रम सिंह, अमृत कुमार वर्मा, नरेन्द्र सिंह, सुमन सिंह, दिलीप पाण्डेय, अखिलेश सिंह, रघुवर पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल, आशीष शुक्ल, राजन ठाकुर, प्रमोद कन्नौजिया, मनीष चौबे, ममता सिंह, शालिनी मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, राकेश जायसवाल, रवि पासवान, पंकज चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।