
बस्ती। आदर्श नगर पंचायत बनकटी में गुरुवार को रानी अहिल्या देवी होलकर” जी के 300वीं जयंती पर कार्यालय सभागार में महिला सशक्तिकरण पर विचार गोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमें रानी अहिल्यादेवी होल्कर के द्वारा किए गए संघर्षों व सामाजिक सुधार पर प्रकाश डाला गया।
निकाय में कार्यरत महिला सफाई मित्रों को नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला देवी, अधिशाषी अधिकारी रिचा सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया। उसके बाद उपहार देकर मनोबल बढाया गया। इस मौक़े पर आशीष श्रीवास्तव, प्रवेश कुमार दुबे अतुल पाल, दीपिका वर्मा भगवान दीन, सूरज यादव, भोलू पाल राधेश्याम गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।