
बस्ती। प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक एवं कला प्रसार समिति के उप सभापति स्वर्गीय वंशीधर दुबे को उनके 85वें जन्म दिन पर याद किया गया। गांधी कला भवन को नई ऊंचाई देकर वैचारिक केन्द्र बनाने वाले वंशीधर दुबे की जयन्ती पर कला प्रसार समिति के सचिव एवं उनके पुत्र हरिनरायन स्वरूप के संयोजन में गांधी कला भवन स्थित महात्मा गांधी और वंशीधर दुबे की प्रतिमा पर परिजनों और समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनके योगदान पर चर्चा किया।

कला प्रसार समिति के सचिव हरिनरायन स्वरूप ने बताया कि उनके पिता आखिरी सांस तक महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में लगे रहे। नियति ने असमय उन्हें हमसे छीन लिया । उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
प्रमुख गांधीवादी विचारक वंशीधर दुबे के 85वें जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेन्द्रनाथ पाण्डेय, अमरनाथ शुक्ल, रश्मि, पूजा चौधरी, महेश चौधरी, सूर्यकान्त तिवारी, अरविन्द तिवारी, पदमेश दूबे, अक्षय दूबे, उदय स्वरूप, रत्नेश शुक्ल, घनश्याम मिश्र, विनय दुबे, विवेक पाल आदि शामिल रहे।