???????
बस्ती। परशुरामपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह का गुरुवार देर शाम निधन हो गया। उनके निधन से परशुरामपुर और आसपास के क्षेत्र में गहरा दुःख व्याप्त है। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार मनवर नदी के मखौड़ा के पास स्थित अन्त्येष्टि स्थल पर किया गया।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उनके निधन से जो क्षति हुई है उसकी भरपाई मुश्किल है। वे जनहित को लेकर हमेशा अपनी आवाज बुलन्द करने वाले मिलनसार, मृदुभाषी और समाजसेवी प्रवृत्ति के थे। उनकी स्मृतियां और समाज के प्रति योगदान हमेशा याद किए जाएंगे।
