
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व में चलाई जा रही 05163/05164 औंड़िहार-सारनाथ-औंड़िहार डेमू विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 06 अगस्त से 31 अक्टूबर, 2025 तक प्रतिदिन 87 फेरों हेतु निम्नवत किया जायेगा।
05163 औंड़िहार-सारनाथ डेमू विशेष गाड़ी 06 अगस्त से 31 अक्टूबर, 2025 तक प्रतिदिन औंड़िहार से 12.35 बजे प्रस्थान कर सिधौना रामपुर से 12.43 बजे, रजवारी से 12.53 बजे तथा कादीपुर से 13.04 बजे छूटकर सारनाथ 13.20 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में, 05164 सारनाथ-औड़िहार डेमू विशेष गाड़ी 06 अगस्त से 31 अक्टूबर, 2025 तक प्रतिदिन सारनाथ से 13.50 प्रस्थान कर कादीपुर से 14.02 बजे, रजवारी से 14.10 बजे तथा सिधौना रामपुर से 14.17 बजे छूटकर औंड़िहार 14.35 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में 08 डेमू कोच लगाये जाते हैं।