
बस्ती। शनिवार को आदर्श नगर पंचायत भानपुर के सावित्री विद्या विहार, उच्च प्राथमिक विद्यालय बनवधिया भानपुर विद्यालय में बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु ‘मिशन शक्ति’ जन जागरूकता अभियान चलाया गया।


मिशन शक्ति कार्यक्रम में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बेटियों को आत्मनिर्भर बनने, सुरक्षित रहने की विस्तार से जानकारी देते हुए मिशन शक्ति के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। सावित्री विद्या विहार की कक्षा 11वीं की छात्रा अंशिका गुप्ता और कमल दूबे को नगर पंचायत भानपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा तथा मिशन शक्ति कार्यक्रम में दिए गए योगदान के क्रम स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किया। और महिला सशक्तिकरण के विषय में लोगों को जागरूक और सुरक्षित समाज बनाने में योगदान देने हेतु आग्रह किया गया।
डीएम रवीश गुप्ता , एसपी अभिनन्दन ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरुक किया। उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए मिशन शक्ति अभियान के प्रमुख घटकों जैसे नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन पर विस्तार से बताया।
छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि “आपकी आवाज ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है, किसी भी संदेहास्पद घटना पर संकोच न करें, तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करें। सोशल मीडिया पर सतर्क रहने तथा संदिग्ध संदेशों की रिपोर्टिंग करने की सलाह दी गयी।
कार्यक्रम का आयोजन बनवादिया पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर भी किया गया, जहां विद्यालय की छात्राओं ने रंगोली आदि बनाया। मिशन शक्ति के तहत नारी शक्तिकरण, सुरक्षा व स्वालंबन हेतु नगर पंचायत भानपुर द्वारा नित रूप से सफाई नायकों व स्वच्छ वातारण प्रोत्साहन समिति के सदस्यों द्वारा मोहल्लों में गोष्ठी तथा जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
आयोजन में अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह, वीरेंद्र कुमार, सी.एम. फेलो शिवकुमार , रवि सिंह, योगेश , नितीश आदि निकाय कर्मी व स्थानीय नागरिक आदि उपस्थित रहे।