
•रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट में 150 से अधिक महिलाओं ने किया प्रतिभाग।
बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत शनिवार को जिले में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट” मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन पुलिस लाइन से अमहट घाट तक आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने हरी झंडी दिखाकर किया।लगभग 150 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ दौड़ पूरी की।

इस अवसर पर एनसीसी कैडेट मधु शर्मा ने प्रथम स्थान, महिला आरक्षी सोना (महिला थाना) ने द्वितीय स्थान और एनसीसी कैडेट अर्चना पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और जागरूक बनाना है। यह मिनी मैराथन न केवल उनकी शारीरिक व मानसिक शक्ति का प्रतीक है, बल्कि समाज में महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का भी माध्यम है।
कार्यक्रम में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। आयोजन ने पूरे जिले में महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश प्रसारित किया।