
केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश के क्रम में शासन द्वारा चलाए जा रहे महिला मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान में बच्चियों/महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु एंटी रोमियो टीम महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या व महिला आरक्षी नेहा सिंह, महिला पीआरडी सुमन यादव महिला पीआरडी सुमन पीआरडी बिन्दा देवी महिला थाना जनपद संत कबीर नगर द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत सिटी क्षेत्र में भ्रमण कर बालिका /महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया।
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला बीपीओ को आवश्यक आदेश निर्देश से अवगत कराया गया। मिशन शक्ति के दौरान छोटी सिरौली, पटखौली में जाकर महिलाओं की बच्चियों को मिशन शक्ति के बारे में व आत्मरक्षा ,के बारे में बताया गया साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 व 1098, 108,102, 1930 साइबर हेल्प लाइन के बारे में बताया गया तथा मिशन शक्ति फेज 05 के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही बेटी- बहू सम्मेलन का कार्यक्रम किया गया।
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत 150 पंपलेट बालिकाओं में बाटे गये। एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 04 स्थानों( मोती तिराहा, मधुकुंज तिराहा, समय माता मंदिर, बरदहिया बाजार) पर 40 व्यक्तियो से पूछताछ किया गया, 04 शोहदे से माफीनामा भरवाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया।