
बस्ती। राजस्व ग्राम रैपुरा जंगल, तहसील बस्ती सदर में गाटा संख्या 499 श्री प्रेम प्रकाश के खेत पर 10 मी० समबाहु त्रिभुज पर खरीफ 2025 में फसल धान की कटाई प्रयोग का निरीक्षण जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा किया गया।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वयं धान की फसल की कटाई कर फसल की पैदावार की जांच की। 43.33 वर्ग मी0 में 28.100 किलाग्राम धान की पैदावार हुई, इसके अनुसार प्रति हेक्टयर पैदावार लगभग 64 कु० का अनुमान लगाया गया है।
मौके पर उपजिलाधिकारी सदर शत्रुघन पाठक, अपर सांख्यिकीय अधिकारी भूलेख अजय कुमार चौधरी, ग्राम प्रधान अमरेन्द्र कुमार, राजस्व निरीक्षक विनय तिवारी, जिला समन्वयक शैलेशमणि त्रिपाठी, शिव कुमार मौके पर उपस्थित रहे।त