बस्ती। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद बस्ती में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इज़हार किया। लंबे समय से लंबित इस निर्णय की औपचारिक घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं महराजगंज सांसद पंकज चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ता जिला अस्पताल चौराहा पर एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बाँटीं और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी व्यक्त की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी को प्रदेश में और अधिक सशक्त बनाने का कार्य होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता विकास चौधरी, भाजयुमो जिला महामंत्री उत्कर्ष शुक्ल, नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, पवन चौधरी, शिवांश उपाध्याय, रवि शर्मा, हिमांशु तिवारी, रोहन त्रिपाठी, निकुंज, आदित्य त्रिपाठी, अविनाश कन्नौजिया, अर्पित यादव, विजय चौबे, शंकर सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
