बस्ती। नगर पंचायत नगर के पाँचवें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने लगभग 10 करोड़ रुपये की 47 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया, जिससे नगर के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।


समारोह के दौरान उत्कृष्ठ सामाजिक योगदान के लिए क्षेत्र के पाँच व्यापारियों गीता देवी, राधेश्याम सोनकर, बाबूराम गुप्ता, मंगल प्रसाद सोनी और राम बिलास कसौधन को दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं नगर पंचायत के पाँच स्वच्छता साथी कर्मियों योगेंद्र प्रसाद, अमित चौरसिया, राज कुमार वर्मा, शैलेश उपाध्याय और भरत राम को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष नीलम सिंह राना द्वारा अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह एवं स्वतंत्रता सेनानी सरजू भगत निषाद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आदर्श नगर पंचायत नगर को भारत के मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान दिलाना उनका उद्देश्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भेदभाव रहित विकास, गरीबों का उत्थान और सेवा की निरंतरता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर के विकास के बिना विकसित भारत की परिकल्पना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार के दौरान तत्कालीन सांसद हरीश द्विवेदी एवं तत्कालीन विधायक रवि सोनकर के प्रयासों से नगर पंचायत की स्थापना संभव हो सकी। उन्होंने सभी से स्वच्छ, स्वस्थ, समृद्ध और सुंदर नगर के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया।
नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सृष्टि सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शासन की मंशा और जनहित के अनुरूप विकास योजनाओं का प्रभावी संचालन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व मेजर चंद्र शेखर शुक्ल, सूर्य नारायण उपाध्याय, सभासद राजेश पाण्डेय, राम सजन यादव, संजय सोनकर, वीरेन्द्र कुमार, दिनेश चौरसिया, राजकुमार चौधरी, तुलसी राम,अखिलेश यादव, विजय साहनी, विजय जायसवाल, यशराज के के, नियाज अहमद, सत्यराम निषाद, बिन्दू लाल, संदीप कुमार, जगदीश पांडेय, मोहंती दूबे, प्रेम प्रकाश चौधरी,राकेश पाण्डेय, श्रुति अग्रहरि, शतीश मिश्रा, मोनू पाण्डेय, देवेश धर द्विवेदी, राधेश्याम पाण्डेय, चंद्र मणि मिश्र, पप्पू सिंह, मंटू सिंह राम नारायन यादव, बिपिन पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
