मुरादाबाद। सैकड़ो वर्ष प्राचीन श्री राधाकृष्ण मन्दिर बहेड़ी ब्रह्मनान परिसर में डिलारी ब्लाॅक प्रमुख पूनम चौधरी की निधि से श्रीराम लीला मंचनगृह के नव निर्माण का कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पं. सुरेश चन्द्र शर्मा के निर्देशन में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन में आहुतियां देकर सुख शान्ति की प्रार्थना की।

इस अवसर पर आयोजित विशाल भण्डारे का सैकड़ो क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
गौरतलब है कि बहेड़ी ब्रह्मनान स्थित प्राचीन श्री राधाकृष्ण मन्दिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।
इस आयोजन में ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि समाजसेवी चौधरी अर्जुन सिंह, प्रेम सिंह ढाका, मुन्ना चौधरी, शंकर सिंह कश्यप, मन्दिर प्रबन्धन समिति अध्यक्ष पं. राजकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार रूहेला मुनीम जी, ग्राम प्रधान अल्पना पंकज भारद्वाज, मयंक भारद्वाज, लक्ष्मीकांत कश्यप, कुलदीप रूहेला, राधेश्याम शर्मा, निरंकार रूहेला, डा.धर्मपाल सिंह, रामप्रसाद सैनी, विपिन शर्मा, हनी रूहेला, पं.योगेश शर्मा, अनिल शर्मा, सुमित शर्मा, दक्ष भारद्वाज, बलजीत कश्यप, वीरसिंह प्रजापति, भीमसिंह पाल आदि का विशेष योगदान रहा।
