सिद्धार्थनगर। रिजर्व पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में आयोजित “दीक्षांत परेड समारोह” में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 द्वारा परेड की सलामी ली एवं मान-प्रणाम ग्रहण किया गया।


पॉसिंग ऑउट परेड के अवसर पर आयोजित भव्य रैतिक परेड समारोह के परिपेक्ष्य में पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर के परेड ग्राउंड पर जनपद के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की उपस्थिति में डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन एवं परेड के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 द्वारा ली गयी परेड की सलामी एवं मान-प्रणाम ग्रहण किया गया।
इस अवसर पर परेड में सम्मिलित हुए कुल 299 प्रशिक्षु आरक्षियों को पद एवं पद की गरिमा एवं कर्त्तव्यों के प्रति सजगता तथा सेवाभाव आदि की शपथ दिलाई गयी। जनपद की क़ानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु यह जवान सदैव तत्पर एवं कार्यकुशलता में कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
रविवार को जनपद सिद्धार्थनगर के रिजर्व पुलिस लाइन के प्रांगण में आयोजित दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 2011 में प्रथम आरटीसी0 के सम्पादन के उपरान्त यहाँ प्रशिक्षण सम्बन्धी मूलभूत आधार व आवश्यकताओं के अनुरूप आरटीसी बैरक मेस/ क्लासरूम/बाह्य प्रशिक्षण आप्टिकल बनाया गया है।
रविवार को आयोजित इस दीक्षांत समारोह में सम्मिलित रिक्रूट आरक्षी दिनांक 20.06.2025 से दिनांक 20.07.2025 तक रिजर्व पुलिस लाइन जनपद सिद्धार्थनगर में कुल 655 (519 पुरुष, 136 महिला) रिक्रूट आरक्षी प्रारम्भिक प्रशिक्षण (जे0टी0सी0) प्राप्त किये प्रारम्भिक प्रशिक्षण के उपरांत 219 पुरुष रिक्रूट आरक्षी जनपद गोंडा तथा 136 महिला रिक्रूट आरक्षी जनपद गोरखपुर में आरटीसी0 हेतु भेजे गये हैं शेष 300 पुरुष रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण दिनांक 21.07.2025 से रिजर्व पुलिस लाइन जनपद सिद्धार्थनगर में प्रारम्भ हुआ, जिसमें 01 रिक्रूट आरक्षी द्वारा प्रशिक्षण अवधि में ही किन्हीं कारणों से त्याग पत्र दे दिया गया।
शेष 299 रिक्रूट आरक्षियों ने प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अन्तः/बाह्य विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसमें अन्तः विषयों हेतु 01 निरीक्षक, 06 उ0नि0, 02 कम्प्यूटर आपरेटर अध्यापक प्रशिक्षक व बाह्य विषयों हेतु 15 प्रशिक्षकों (आई0टी0आई0-10, पी0टी0आई0- 05) ने प्रशिक्षण कार्य कुशलतापूर्वक सम्पादित कराया। आरटीसी0 में आधारभूत प्रशिक्षण दिनांक 21.07.2025 से प्रारम्भ हुआ ।
प्रशिक्षणोपरान्त प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 17.03.2026 से 25.03.2026 तक अन्तः विषयों के तथा दिनांक 26.03.2026 से 10.04.2026 तक बाह्य विषयों की अन्तिम परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 299 प्रशिक्षुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
आरटीसी0 सिद्धार्थनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा प्रशिक्षण निदेशालय के प्रदत्त मानक के अनुरूप रिक्रूट आरक्षियों का साक्षात्कार दिनांक 02.04.2026 से 09.04.2026 तक लिया गया द्य जिसमें कुल 299 प्रशिक्षुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 सिद्धार्थनगर द्वारा परेड में सम्मिलित 299 प्रशिक्षु आरक्षियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने सम्बोधन में कहा गया कि आधारभूत प्रशिक्षण के उपरान्त रिक्रूट आरक्षीगण का दीक्षान्त परेड समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथिगण, बहादुर जवानों,का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी रिक्रूट आरक्षीगण बड़े ही मनोयोग एवं निष्ठा के साथ कर्त्तव्यपरायणता के पथ पर आगे बढ़ते हुए सभी परीक्षाओं को उत्तीर्ण किये हैं। ये सभी बहादुर जवान, उर्जावान, जिज्ञासु हैं तथा आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि ये रिक्रूट आरक्षीगण अपने अभीष्ट कर्तव्य को बेहतर ढंग से सम्पादित करेंगें।
इस अवसर पर अन्तः विषयों बाह्य विषयों तथा सर्वांग सर्वाेत्तम स्थान प्राप्त किये आरक्षियों को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर हौसला आफ़जाई की गई।
