बस्ती। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर जिले के 885 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी तेज कर दी गई है। वहीं, जनवरी 2026 से अब तक 14 नए शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।
यक्ष ऐप से डिजिटल निगरानी
अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए “यक्ष ऐप” के जरिए डिजिटल मॉनिटरिंग प्रणाली लागू की गई है। इस ऐप पर हिस्ट्रीशीटरों का पूरा विवरण अपडेट किया जा रहा है, जिससे उनकी लोकेशन और गतिविधियों पर रियल-टाइम नजर रखी जा सके।बीपीओ को सौंपी गई जिम्मेदारी
थानेवार तैनात बीट पुलिसिंग ऑफिसर (BPO) को उनके क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। रोजाना हाजिरी और निवास का सत्यापन। घर जाकर वर्तमान स्थिति की जांचसंदिग्ध गतिविधियों की तत्काल रिपोर्टिंग
लंबे समय से गायब अपराधियों की सूचना उच्चाधिकारियों को देना।
नए अपराधियों पर विशेष फोकस
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जिले में नए अपराधियों पर खास नजर रखी जा रही है। पिछले चार महीनों में कई नए बदमाशों को सूची में शामिल किया गया है। इन पर लूट, डकैती, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और गोवध अधिनियम जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।थानेवार अभियान से मची खलबली
पुलिस की सख्ती से अपराधियों और उनके सहयोगियों में हड़कंप है। सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि:टॉप-10 अपराधियों की सक्रिय निगरानी करें
पुराने हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों और संपर्कों की जांच करें
जेल से बाहर आए अपराधियों पर विशेष नजर रखें।
प्रमुख बिंदु
कुल हिस्ट्रीशीटर: 885नई हिस्ट्रीशीट (जनवरी 2026 से): 14
निगरानी तंत्र: बीपीओ के माध्यम से थानेवार व्यवस्था
उद्देश्य: अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी
