•उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन पर जोर, वादकारियों को समय पर न्याय दिलाने का लक्ष्य।
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख लॉयर्स एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष बृजलाल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित निर्देशों का पूर्ण रूप से अनुपालन किया जाएगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य में सक्रिय सहयोग और भागीदारी करेंगे, ताकि वादकारियों को समय पर न्याय मिल सके। इस दौरान अधिवक्ताओं ने “फैजाबाद बार एसोसिएशन बनाम उत्तर प्रदेश बार काउंसिल” प्रकरण में दिए गए निर्देशों के पालन पर विशेष जोर दिया।
।इसके पश्चात संगठन के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी मिश्रिख से भेंट कर कार्य संचालन को लेकर प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया।
बैठक में सौरभ सक्सेना, नरेंद्र प्रताप, अकरम खान, गौरव वाजपेयी, ठाकुर प्रसाद, प्रेम प्रकाश राजवंशी, रजनीश कुमार, जलालुद्दीन, अमीर अहमद, सुरेंद्र मोहन, सत्यप्रकाश, अजय पांडेय, विमलेंद्र त्रिपाठी, आनंद यादव, इमरान अहमद, अभिषेक विमल, पुष्पेंद्र गुप्ता, सुनील प्रताप सिंह सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
