
बस्ती। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय डीलिया बस्ती सदर में जाकर छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

इस दौरान अभियान के तहत बालिकाओं को मार्शल आर्ट के विभिन्न आयामों तथा ही उन्हें गुड टच, बैड टच, साइबर क्राइम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही साथ उन्हें महिलाओं से संबंधित समस्त हेल्प लाइन नंबर 1090, 1076,1098, 181, 112, 1930 के बारे में जानकारी दी गई तथा समय पर प्रयोग करने हेतु बताया गया।