
प्रयागराज।
प्रयागराज में तार खींचते समय ब्रिज टॉवर गिर गया।
हादसे में एक मजदूर का पैर कट कर अलग हो गया।
दो मजदूर खंभे के नीचे दब गए।
हादसे में 5 अन्य लोग गंभीर घायल हैं।
घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है।
उस समय मशीन के माध्यम से ब्रिज टॉवर का तार खींचा जा रहा था। तभी अचानक टावर गिर गया।
जिसकी चपेट में आने से पश्चिम बंगाल के 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।