
मौसम समाचार : देशभर के कई राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान, और बिहार के कई हिस्सों में शीतलहर, कोहरा और बारिश की संभावनाएं हैं। कश्मीर समेत जम्मू संभाग के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी खासी बर्फबारी की पूरी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही दिल्ली में नए साल की पहली तेज बारिश भी होने की भविष्यवाणी की गई है।
भोपाल समेत पूरे प्रदेश में अगले 24 घंटे में मौसम बदलने वाला है। बता दें कि, ते ठंड का दौर फिर से शुरू होगा। उत्तर भारत में पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से एक बार फिर ठंड बढ़ेगी। 12 जनवरी से मावठे की बारिश के आसार भी है। इंदौर में भी कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है।
बता दें कि, पांच दिनों तक इंदौरियों को ठंड से राहत मिली थी। लेकिन, अब एक बार फिर तापमान में गिरावट आई है। पश्चिमी विक्षोभ का इंदौर सहित मालवा निमाड़ पर असर देखने को मिलेगा। वहीं, 12 जनवरी से हल्की बारिश के भी आसार बन रहे हैं। इंदौर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे आया। साथ ही 23 डिग्री दर्ज अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।