महराजगंज। जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹15,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी निचलौल के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त राजाराम साहनी (उम्र करीब 45 वर्ष) पुत्र गणेश साहनी, निवासी डिगही थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज है। वह मु0अ0सं0 11/26 धारा 75(2), 64(1) BNS के मामले में 23 जनवरी 2026 से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹15,000 का इनाम घोषित किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंहउपनिरीक्षक बृजेश पाण्डेय,कांस्टेबल मृत्युंजय तिवारी,कांस्टेबल अभिषेक पाण्डेय, इस कार्रवाई से पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है और क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर आमजन का भरोसा और मजबूत हुआ है।
