के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। बीते दिवस भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर खलीलाबाद के मगहर स्थित संत कबीर अकादमी के सभागार में भव्य “अटल स्मृति सम्मेलन” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में देश के महान राजनेता, कवि और दूरदर्शी नेता अटल बिहारी बाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व काव्य खान करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। सम्मेलन का उद्देश्य अटल जी के विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर क्षेत्र के लोकप्रिय क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी भारतीय राजनीति में शुचिता, संवाद और सहमति के प्रतीक थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा और राष्ट्रहित को राजनीति से ऊपर माना। अटल जी का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने अटल जी के नेतृत्व कौशल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और पड़ोसी देशों के साथ शांति संवाद जैसे ऐतिहासिक निर्णय अटल जी की दूरदृष्टि के प्रमाण हैं।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने अटल जी के संगठनात्मक कौशल और कार्यकर्ताओं के प्रति उनके स्नेह को याद करते हुए कहा कि अटल जी हमेशा कार्यकर्ताओं को परिवार का सदस्य मानते थे।
सम्मेलन के आयोजक एवं खलीलाबाद के लोकप्रिय विधायक अंकुर राज तिवारी ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि अटल स्मृति सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प है।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा श्रीवास्तव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राम ललित चौधरी ने भी अपने विचार रखे और अटल जी के साथ जुड़े संस्मरण साझा किए।
कार्यक्रम में गणेश पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, दीपू सिंह, सत्यपाल पाल, अमर राय, आदित्य यादव, हैप्पी राय, अशोक यादव, अनिल कुमार पाण्डेय, उदय प्रताप राजभर, अर्जुन चौधरी, कपिल कनौजिया, अरुण सिंह, सर्वेश त्रिपाठी, विजय बहादुर सिंह, उषा पाण्डेय, उर्मिला त्रिपाठी, किरण प्रजापति, सतविंदर पाल सिंह, भगवान दास यादव, राम नारायण शर्मा, कन्हैया लाल यादव, वीरेंद्र शुक्ला, गौरव निषाद, राघवेंद्र त्रिपाठी, अत्रेश श्रीवास्तव, सुजीत गुप्ता, कुलदीप मणि मिश्रा, दुर्गा पाण्डेय, अरुण गुप्ता, धनंजय पाण्डेय, ब्रह्मानंद पाण्डेय, प्रदीप सिंह सिसोदिया, माधवेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र पाठक, राजेंद्र निषाद सहित जिले के समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
