•आज से प्रभावी होगा पदोन्नति आदेश, डीजीपी ने दी स्वीकृति
लखनऊ। पुलिस मुख्यालय, उत्तर प्रदेश से जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सेवा नियमावली–2015 (संशोधित) के अंतर्गत योग्य एवं पात्र कार्मिकों में से अनुपयुक्त पाए गए कार्मिकों को अलग करते हुए ज्येष्ठता के आधार पर बुधवार को 125 मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस को उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
यह पदोन्नति उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की प्राधिकृत विभागीय चयन समिति द्वारा की गई संस्तुति एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के अनुमोदन के पश्चात प्रदान की गई है। चयनित मुख्य आरक्षियों को उनके वर्तमान नियुक्ति स्थान पर ही उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार यह पदोन्नति 01 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। पदोन्नत किए गए कार्मिकों की सूची में उनके वरिष्ठता क्रमांक, पीएनओ संख्या, नाम, पिता का नाम, नियुक्ति स्थान एवं चयन वर्ष का विवरण निम्नलिखित लिस्ट में देखा जा सकता है।
देखें जारी लिस्ट:-








