लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार प्रशासनिक फेरबदल किये जा रहे हैं। बीते दिनों बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए थे। इसी क्रम में मंगलवार को एक बार फिर आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं।
आईएएस मनीष चौहान को प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग बनाया गया है। मनीष चौहान मौजूदा समय में आजमगढ़़ मंडल के आयुक्त पद पर तैनात थे। बता दें, इस तबादला लिस्ट में कई अधिकारियों के पद की छटनी की गई है।
तबादलों के क्रम में अशोक कुमार, प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग और लीना ज़ौहरी प्रमुख सचिव स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश शासन को उनके प्रभार से अवमुक्त कर किया गया।
साथ ही अमित गुप्ता प्रमुख सचिव स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश बनाए गए।
मनीष चौहान को प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग बनाया गया है। मुथु कुमार स्वामी को सचिव वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस के. विजेंदर पांडियन को आयुक्त कानपुर मंडल के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा बालकृष्ण त्रिपाठी को आयुक्त विन्ध्याचल मंडल बनाया गया है। आईएएस बालकृष्ण मौजूदा समय में आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। साथ ही डॉक्टर रूपेश कुमार को महानिरीक्षक निबंधन के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है।
गृह विभाग के सचिव विवेक को आयुक्त आज़मगढ़ मंडल बनाया गया है। वहीं आईएएस अजीत कुमार को आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बनाया गया है। अजीत कुमार मौजूदा समय में सचिव कृषि विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सचिव नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय को सचिव नियोजन विभाग और महानिदेशक अर्थ एवं संख्या के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देखें जारी स्थानान्तरण लिस्ट:

