रिपोर्ट : राहुल मिश्रा।
मिश्रिख/सीतापुर। नगर पालिका परिषद मिश्रिख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए जा रहे 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल के समर्थन में सैकड़ों महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके पुतले भी फूंके गए।
नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती सीमा भार्गव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों को बाधित कर रहे हैं।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अजय भार्गव, नगर पालिका प्रतिनिधि विपिन मिश्रा, नगर पूर्व अध्यक्ष मनोज पांडे, नामित सभासद अंकित शुक्ला, पीयूष बिहारी मिश्रा, पवन मिश्रा (प्रधान पतौजा) सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका के सामने पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई।
