बस्ती। जनपद में थाना छावनी व स्वाट टीम बस्ती ने संयुक्त कार्यवाही कर पशुओं की चोरी करने वाले तीन पशु चोरों को गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि छावनी पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए पशुओं की चोरी करने वाले गिरोह से संबंधित 03 चोरो को थाना छावनी क्षेत्रान्तर्गत 10 नम्बर ठोकर से मंगलवार को करीब 02.35 बजे गिरफ्तार किया गया। तथा साथ ही चोरी की घटनाओं में शामिल चोरी की 02 अदद मोटरसाइकिल, 02 अदद चाकू तथा जेब तलाशी में 22,200 रुपए नकद अभियुक्तों के पास से बरामद किया गया।
जिसके क्रम में थाना छावनी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0- 07/2025 धारा- 319(2), 318(4), 338, 336(2), 340(2), 303(2), 317(2) BNS व 4/24 Arms Act पंजीकृत कर पूर्व में पशुओं की चोरी के संबंध में थाना छावनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 292/2024 धारा- 303(2) BNS व थाना नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-253/2024 धारा-303(2) BNS का का सफल अनावरण कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए गिरफ्तार अभयुक्तों यथा क्रमशः दद्दन पुत्र हनीफ, रवि पुत्र किशोरीलाल तथा एराज खान पुत्र मो0 सेराज को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है कि
दद्दन पुत्र हनीफ उम्र करीब 27 वर्ष निवासी शेखपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या (उ0प्र0), रवि पुत्र किशोरीलाल उम्र करीब 26 वर्ष निवासी शेखपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या (उ0प्र0) तथा एराज खान पुत्र मो0 सेराज उम्र करीब 26 वर्ष निवासी रौनाही थाना रौनाही जनपद अयोध्या (उ0प्र0)।
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है जिसका विवरण/इतिहास इस प्रकार है-
- 1- दद्दन पुत्र हनीफ, निवासी- शेखपुर, थाना रौनाही, जनपद अयोध्या –
- A- मु0अ0सं0- 213/2023 धारा- 3, 5, 8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम-1955 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 (तरबगंज, जनपद गोण्डा)|
- B-मु0अ0सं0-384/2023, धारा- 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 (तरबगंज, जनपद गोण्डा) |
- C-मु0अ0सं0- 135/2021 धारा- 399/402 IPC (कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या) |
- D-मु0अ0सं0- 581/2020 धारा- 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 व 120B/419/420/467/468/471 IPC (कोतवाली जनपद बस्ती) |
- E-मु0अ0सं0- 124/2024 धारा- 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 (थाना परसरामपुर जनपद बस्ती) ।
- F- मु0अ0सं0- 07/2025 धारा- 319(2)/318(4)/338/336(2)/340(2)/303(2)/317(2) BNS व 4/24 आर्म्स एक्ट (थाना छावनी जनपद बस्ती) |
2- रवि पुत्र किशोरीलाल निवासी शेखपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या (उ0प्र0) |
A- मु0अ0सं0-435/2022, धारा- 8/21एनडीपीएस एक्ट (थाना रौनाही जनपद अयोध्या) |
B- मु0अ0सं0- 07/2025 धारा- 319(2)/318(4)/338/336(2)/340(2)/303(2)/317(2) BNS व 4/24 आर्म्स एक्ट (थाना छावनी जनपद बस्ती) |
3- एराज खान पुत्र मो0 सेराज निवासी रौनाही थाना रौनाही जनपद अयोध्या (उ0प्र0) |
A- मु0अ0सं0-17/2019, धारा- 3/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 1955 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 (थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी) |
B- मु0अ0सं0-581/2020, धारा- 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 व 120B/419/420/467/468/471 IPC (थाना कोतवाली जनपद बस्ती) |
C- मु0अ0सं0- 07/2025 धारा- 319(2)/318(4)/338/336(2)/340(2)/303(2)/317(2) BNS व 4/24 आर्म्स एक्ट (थाना छावनी जनपद बस्ती) |
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष छावनी भानु प्रताप सिंह, प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 संतोष कुमार, प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 शशिकान्त, उ0नि0 झारखण्डेय पाण्डेय, उ0नि0 कृष्ण कुमार साहू थाना छावनी,हे0का0 जितेन्द्र कुमार मौर्य, हे0का0 राघवेन्द्र दूबे थाना छावनी, हे0का0 सतेन्द्र सिंह सर्विलांस सेल बस्ती तथा हे0का0 रमेश कुमार, हे0का0 अवनीश सिंह, हे0का0 पवन तिवारी, का0 सुभेन्द्र तिवारी, का0 किशन सिंह, का0 अभिलाष प्रताप सिंह स्वाट टीम शामिल रहे।
