
बस्ती। थाना कलवारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामला थाना कलवारी में पंजीकृत मु0अ0सं0 154/25 धारा 69(1)/351(3) BNS व 67 IT ACT से संबंधित है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रमेश पाण्डेय पुत्र उदयराज पाण्डेय निवासी कनैला खास, थाना कलवारी, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। उसे पुलिस टीम ने रविवार को करीब दोपहर 1:42 बजे कलवारी मुस्तफाबाद मोड़ से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कलवारी श्री गजेन्द्र प्रताप सिंह, का0 गोविन्द गौड़ और का0 सुनील पाल शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।