बस्ती। थाना लालगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्राथमिक विद्यालय बारीघाट से चोरी की गयी सामग्री बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि थाना लालगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 216/2025 धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्तों को रविवार सुबह करीब 11:35 बजे ग्राम प्रधान कनेहटी खैराटी मुरलीधर शुक्ला के मकान के सामने से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में पंकज कुमार पुत्र सियाराम हरिजन, ग्राम बारीघाट, थाना लालगंज (उम्र 23 वर्ष); प्रशांत पाल पुत्र सूर्य प्रकाश पाल, ग्राम तेंनुआ, थाना लालगंज (उम्र 19 वर्ष) तथा सतीश निषाद पुत्र राम प्रकाश, ग्राम बरतानिया, थाना लालगंज (उम्र 22 वर्ष) शामिल हैं।
बरामदगी में दो अदद खाली गैस सिलेंडर (एचपी), 48 किलो गेहूँ और 33 किलो चावल शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार, उपनिरीक्षक देवी शरण यादव, हे0का0 बाबूलाल यादव और का0 अरविंद यादव शामिल रहे।
