बस्ती। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संतराम आर्या को श्रद्धांजलि देने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बस्ती पहुंचे। उन्होंने कहा कि संतराम आर्या समाजवादी विचारधारा के सच्चे अनुयायी थे और जीवन के अंतिम क्षण तक समाजवादी मूल्यों के प्रति समर्पित रहे। लोहिया, जनेश्वर मिश्र और मुलायम सिंह यादव के विचारों को आमजन तक पहुंचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।



पटेल चौक पर सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। शोकसभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है और हमें मुलायम सिंह यादव के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा।
सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि संतराम आर्या की पार्टी के प्रति निष्ठा हम युवाओं के लिए सदैव मार्गदर्शन करती रहेगी। वहीं कप्तानगंज विधायक कवीन्द्र उर्फ अतुल चौधरी ने उन्हें कार्यकर्ताओं की प्रेरणा बताया।
रूधौली विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने भी उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि हमें संतराम आर्या की भांति निष्ठावान बनकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए।
इस अवसर पर मोहम्मद स्वाले, समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, राजमणि पाण्डेय, जमील अहमद, बुद्धिप्रकाश एडवोकेट, रामशंकर निराला, विजय विक्रम आर्या, फूलचंद भारती, तिलकराम गौतम, सोनू राव, सुरेश चन्द्र, सुबाष यादव, अजय कुमार सिंह, राजू सिंह, चन्द्रप्रकाश चौधरी, दयाशंकर मिश्रा, अजय यादव, विपिन त्रिपाठी, अयाज अहमद, समरेन्द्र प्रताप सिंह, रिंकू यादव, कक्कू शुक्ला, मोहम्मद नसीम, युनुस आलम, विनय यादव, जितेन्द्र यादव सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संतराम आर्या को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
